अलीराजपुर | जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने बताया की मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ एवं उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने जोबट से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी सेना पटेल के सामने बागी बनकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप मे चुनाव लड़ने वाले सुरपाल अजनार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 06 साल के लिए निष्कासित किया गया है। वहीं जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष हजरीबाई अजनार को पार्टी विरोधी गतिविधियों कार्य मे लिप्त पाए जाने पर उन्हें भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 06 साल के लिए निष्कासित किया गया है | राठौर ने बताया कि विधानसभा चुनाव मे पार्टी विरोधी कार्य करने वाले नेताओं ओर कार्यकर्ताओ को बर्दाश्त नहीं किया जाकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी | उक्त जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफीक कुरैशी ने दी |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *