आलीराजपुर। जिला मुख्यालय पर आगामी त्यौहारों को दृष्टीगत रखते हुए यातायात पुलिस ने शहर मैं आवागमन को बेहतर बनाए रखने के लिये शहर के मुख्य मार्गो से मार्केट ऐरिया मै चार पहिया वाहनो के प्रवेश पर सुबह 10/00 बजे से शाम 05/00 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है, जिसके तहत बस स्टैण्ड से एमजी रोड तरफ, पोस्ट आफिस से एमजी रोड तरफ, सिनेमा चौराहा से हाट गली तरफ व रणछोडाराय मंदिर से एमजी रोड तरफ सभी प्रकार के लोंडिग व चार पहिया वाहनो का प्रवेश निषेध किया है जिससे की आगामी दिपोत्सव के दौरान शहर के बाजारों मै उमड़ने वाली भीड को होने वाली परेशानियो और आवागमन को सुगम बनाया जा सके । इसके साथ वर्तमान में भी शहर में त्यौहारी दिनो मै बढ़ती हुई भीड़ मै कई प्रकार के वाहनो को लोगो व्दारा शहर शहर के मुख्य मार्गो पर बेतरतिब तरिके से खड़ा किया जा रहा है । जिन पर लगातार कार्यवाही के तहत 20 वाहन चालको पर चालानी कार्यवाही की गई । यातायात प्रभारी व्दारा बताया गया की त्यौहारी सिजन में यातायात पुलिस व्दारा जाम की स्थिती से निपटने के लिये मुख्य बाजार में 6 जगहों पर विशेष पाईट बनाये गये है, और बेहतर कार्यवाही के लिये आश्वस्त किया है । Post navigation बोरी में आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, हाथों में दंड लेकर कदमताल करते हुए निकले स्वयंसेवक, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा बागी सुरपाल अजनार एवं हजरी अजनार को कांग्रेस ने 6 साल के लिए किया निष्कासित