भूपेंद्र नायक, पिटोल पिटोल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा के सदस्य द्वारा आज दोपहर 3 बजे स्थानीय खेल मैदान से भव्य पथ संचलन का निकला गया। इस पथ संचलन में संघ के गणवेश धारी कार्यकर्ताओं पर जगह-जगह पुष्पों से स्वागत किया गया। इसके पूर्व खेल मैदान में संघ के प्रचारकों द्वारा संघ की विचारधारा के बारे में संघ के सदस्यों को बताया गया कि संघ संगठन भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को बनाए रखने के आदर्शों को बढ़ावा देता है और बहुसंख्यक हिंदू समुदाय को “मजबूत” करने के लिए हिंदुत्व की विचारधारा का प्रचार करता है। स्वयं सेवक संघ गत 97 वर्षों से सेवा के कार्य में लगा हुआ है। संघ का मतलब है सेवा, समर्पण और त्याग। कोरोना काल हो या उसके बाद की स्थिति, संघ ने सदैव की भांति बढ़ चढ़ कर समाज हित में अपना कर्तव्य निभाया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वह समाज हित के कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लें। शाखाओं को सुदृढ़ करें और सेवा भाव से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ें । यह काम शाखा के माध्यम से ही कर सकते हैं। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया और समाज के अन्य लोग भी कार्यक्रम में सम्मलित हुए। तीन किलोमीटर के मार्ग पर स्वयंसेवकों ने अनुशासनबद्ध तरीके से संचलन में भाग लिया। विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। Post navigation पिटोल पुलिस ने चेकपोस्ट पर पकड़ी लाखो की अवैध शराब, कंटेनर में भरकर ले जा रहे थे पिटोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं होने से मरीज हो रहे हैं परेशान, स्वास्थ्य विभाग समस्या के समाधान पर नहीं दे रहा ध्यान