मयंक गोयल, राणापुरआत्मा सो रही है उसे जगाने को सत्संग जरूरी है वैसे ही पेट के लिए भोजन जरूरी है यह बात नगर मे श्री मद भागवत सप्ताह के दोरान शनि मंदिर मे राठोर समाज के द्वारा आयोजित भागवत कथा के दोरान पं अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार को कही ।उन्होंने यह भी कहा कि जन्म से कोई भगवान ओर भिखारी नही होता ।यह तो सब कर्म से ही भगवान ओर कर्म से ही भिखारी होता है ओर दोष अपने कर्म का है ओर यह बदला पिछले जन्म का है ।आपने जैसा बोया वैसा ही काटोगे ।मिट्टी का खिलोना मिट्ठी मे मिल जाता है ।सत्संग पर कहा कि आप जहा पर चार लोग मिलते हो वहा रामायण ,सत्संग व भगवत की बात करो । उन्होंने यह भी कहा कि संसार मे सभी चिजे अच्छी है ।प्रयोग करो तो अच्छा ।राम नाम को सबसे अधिक फल देने वाला बताया ओर कहा कि राम से बडा तो नाम है इससे जीवन के सारे पाप खत्म हो जाते है । शनिवार को भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा भागवत सप्ताह के दोरान शनिवार को नगर के एक दर्जन से अधिक वैष्णव मंदिरों मे भगवान् श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस हेतु मंदिर मे आकर्षक सजावट की जा रही है । Post navigation राणापुर में विराट कवि सम्मेलन आज, यह कवि देंगे अपनी प्रस्तुतियां क्राइम ब्रांच की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एक लाख 53 हजार 630 रुपए का जुआ पकड़ाया, 9 जुआरी गिरफ्तार