मयंक गोयल, राणापुर गणेशोत्सव के दौरान गोकुल धाम गणेश मंडल राणापु द्वारा आज शाम 8.30 बजे अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। नीमचौक सरदार मार्ग में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में कुल सात कवि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही साथ लाफ्टर मुंबई के अख्तर हिंदुस्तानी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मंडल के मनोज राठौर, अशोक कुशवाह, सुनील राठौड़ ने बताया कि आज के कवि सम्मेलन में डॉ. ज्योति जलद (हरदा), शैलेंद्र यादव (धार), हरीश हंगामा (प्रतापगढ़), नरेंद्र ठाकुर (राजगढ़), आशीष नागर (थांदला), भारतसिंह गुर्जर (रतलाम) एवं रवि सरोहा (नईदिल्ली) अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। आयोजक मंडल ने राणापुर नगरवासियों एवं जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस कवि सम्मेलन में आकर इसे सफल बनाने की अपील की। Post navigation अलर्ट…..21-22 सितंबर को हो सकती है झाबुआ-अलीराजपुर में अच्छी बारिश, मांखुद तूफान से होगा फायदा एससी-एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का बड़ा बयान, लंबी छुट्टी के बाद यह बोले