आलीराजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से दायित्व संभाला तब से लगातार जनहितेषी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर गरीब, वंचित, आदिवासी एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए सैंकड़ो योजनाएं बनाकर उसे जमीनी हकीकत में तबदील करने का काम किया है। कांग्रेस के राज में पहले योजनाएं तो बहुत बनती थी लेकिन सारा पैसा भ्रष्टाचार की भेट चढ़ जाता था। इसके चलते आम आदमी का कभी भला नहीं हुआ, जो राशि आती थी वह कांगे्रस के नेताओ की जेब में चली जाती थी। लेकिन मोदी जी ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली तो सबसे पहले गरीब वर्ग के लोगो केे जनधन के बैंक खाते खुलवाने का काम किया जिसके चलते सरकारी पैसा सीधे हितग्राहियों के खाते में जमा होने लगा साथ ही गरीब कल्याण के कार्य के तहत आम व्यक्ति को 5 लाख रूपए तक का आयुष्मान योजना का लाभ भाजपा की सरकार द्वारा दिया गया। एक समय था जब कांग्रेस के राज में एक पंचायत में 5 से 10 कुटीर आते थे वह भी 10 हजार की लागत के आज समय बदला चाहे शहर हो या गांव प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब वर्ग के लिए प्रधानमंत्री आवास की सौगात देकर उनका जीवन यापन सुलभ बनाया है। वहीं महिलाओं के लिए प्रत्येक घर मेें शौचालय बनाने से लेकर उज्जवला योजना लागू कर उनके गृह कार्य को आसान करने का काम मोदी सरकार ने किया। 

उक्त बात भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान ने आलीराजपुर भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यक्रम के दौरान नानपुर मे आयोजित बैठक में कहीं। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल,जिला पंचायत सदस्य भदू भाई पचाया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनसिंह तोमर,नानपुर सरपंच समरथ मौर्य, मीसाबंदी ओम नागर, डॉक्टर रामेश्वर गुप्ता, विस्तारक दीपक जाधव, पूर्व मंडी अध्यक्ष आजमसिंह अवास्या मंचासीन थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।

सैंकड़ो की संख्या में वाहन रैली में शामिल हुए कार्यकर्ता

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत आलीराजपुर ग्रामीण मंडल का कार्यक्रम नानपुर में रखा गया। कार्यक्रम के पूर्व ग्राम हरसवाट से सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित होकर वाहन रैली के रूप में नानपुर पहुंचे। नानपुर में वाहन रैली में सम्मिलित होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल चंद्रशेखर आजादनगर पहुंचे जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए कोई ना कोई योजना बनाकर उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोडऩे का काम किया गया है। आज जिले में एक भी परिवार ऐसा ना होगा जिसे सरकार की और से दी गई योजना का लाभ ना मिला हो। केंद्र सरकार के साथ साथ प्रदेश सरकार द्वारा भी लाडली बहना योजना लाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम हमारी पार्टी द्वारा किया गया है। चंद्रशेखर आजादनगर में आयोजित कार्यक्रम में मप्र वन विकास निगम अध्यक्ष माधोसिंह डावर ने कहा कि केंद्र हो या राज्य की सरकार जनहितेषी कार्यो में दोनो ही सरकारे एक से बढ़कर एक कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व में देश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व में एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप मे अपनी पहचान बना रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, जनपद अध्यक्ष इंदरसिंह डावर सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *