आलीराजपुर। जनजाति विकास मंच द्वारा सीधी जिले में जनजाति समाज के युवक के ऊपर प्रवेश शुक्ला नामक व्यक्ति पेशाब करने जैसा दृषित कार्य किया और मानवता को शर्मसार किया। आरोपी प्रवेश शुक्ला पर एनएसए एक्ट लागू कर एवम एससी एसटी एक्ट के तहत कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की गई। बुधवार को जिला मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय में महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। जनजाति विकास मंच के जिला प्रमुख गोविन्द भयडीया, निरंजन सिंह पटेल,शंकर सिंह निंगवाल, रिकला खरत, मुकेश खरत, एबीवीपी विभाग संयोजक निलेश सस्तियां,जिला संयोजक रोहित सस्तीया, मगन सिंह चौहान रमेश अवास्या, केसू जमरा,विक्रम डावर, साथ ही जनजाति विकास मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, वंचित, आदिवासी एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए सैंकड़ो योजनाएं बनाकर उसे जमीनी हकीकत में तब्दील किया : नागरसिंह चौहान कांग्रेसी नेताओं व आदिवासी प्रमुखजनो ने आदिवासी युवक पर पेशाब करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन