जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर में अनाज चोरी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार रात एक बार फिर चोरों ने अनाज से भरे आशा को निशाना बनाया। चोर लगभग अनाज से भरी 4 बोर चुरा ले गए। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230615-WA0003.mp4 कल रात में और व्यापारी महेंद्र गिरदरलाल वाणी के आयशर वाहन मे से मूंगफली के थैले चुराते हुए चोर सीसी टीवी में कैद हुए। यह वारदात खंडवा वडोदरा स्टेट हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में हुई। जहां से बदमाशों ने बोरे चुराए वह जगह पुलिस थाने से महज 500 मीटर दूर है। रात लगभग 1:00 से 1:30 के बीच बदमाश वाहन से बोरे चोरी करते नजर आ रहे हैं। कुछ माह से लगातार व्यापारियों को चोर परेशान कर रहे है। नानपुर पुलिस थाने के सामने व थाना प्रभारी के निवास के सामने से चोर बेधडक चोरी हो रही है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। महेंद्र गिरदरलाल वाणी कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस थाना नानपुर में आवेदन दिया है। पहले भी हो चुकी है चोरी यह पहला मौका नहीं है जब अनाज चोरों ने नानपुर को निशाना बनाया है। इससे पहले भी अनाज गोडाउन में चोरी हो चुकी है। इसके अलावा खंडवा वड़ोदरा मार्ग पर खड़े ट्रक से भी आना चोरी की गई थी। इसके अलावा पुलिस थाने के सामने से ही वाहन से बैटरी चोरी की गई थी। अब तक एक भी वारदात के आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। Post navigation विश्व बालश्रम निषेद दिवस के तहत जिले में चलाया जा रहा जागरुकता अभियान 1 महीने से लापता पत्नी को तलाश रहा पति