जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में नानपुर थाना प्रभारी के नेतृव में नानपुर पुलिस स्टाफ़ ऐक्टिव दिखाई दे रहा है। पुलिस दीदी ग्राम अजन्दा के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस बालिका होस्टल में पहुंची। गांव के बाद अब ग्रामीणों के बीच चॉकलेट वाली दीदियों को देख बच्चियों को बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। बच्चियों ने बताया कि आज तक हमारे पास ग्रामीण होस्टलों व स्कुलो में कोई भी महिला पुलिसकर्मी नही आये। आज थाना नानपुर पर बालिका आश्रम में पुलिस दीदी का बैनर चिपकाए गए साथ ही बालिकाओं को आवश्यक सुरक्षा संबंधित कानून एवं समस्याओं के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर, महिला हेल्पलाइन, थाने के नंबर भी दिए। आशा बघेल, गायत्री ने छात्राओं को मार्गदर्शन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *