भूपेंद्र नायक, पिटोल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जिले में अपराधी गतिविधियों को रोकने के लिए एवं वर्षों से फरार स्थाई एवं फरार वारंटियों पकड़ने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। जिसके तहत आज मुखबिर सूचना के आधार पर पिटोल पुलिस को 12 वर्षों से फरार अपराधी को पकड़ने की में सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक झाबुआ अगम जैन द्वारा चोरी व नकबजनी के फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी के लिए सभी थानों एवं चौकी प्रभारी को निर्देशि के तहत थाना झाबुआ पिटोल चौकी मे दिनांक 24.01.2011 से फरार चल रहा स्थाई वारंटी दिवान पिता सामा मचार निवासी ग्राम कोटडा को आज जिला नीमच थाना सिंगोली के ग्राम बडी मे दबिश देकर गिरफ्तार कर पिटोल चौकी लाया गया। यह कार्यवाही थाने के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कि गई । जिसमें चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर, ए एस आई शैलेन्द्र शुक्ला, ए एस आई अमितसिहं बघेल, आरक्षक प्रेमसिहं, आरक्षक अजीत का सराहनीय योगदान रहा । Post navigation आयुष्मान भव: स्वास्थ्य मेले में 513 मरीज का स्वास्थ्य परीक्षण किया पिटोल बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा पटाखों से भरा वाहन, लाखों के पटाखे जब्त किए