आरीफ हुसैन चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। थाना आज़ाद नगर के ग्राम काल्यावाव की एक नाबालिग को आरोपी सुरेश उर्फ (राहुल) पिता भगवानलाल नाथ उम्र 32 वर्ष जाति कालबेलिया हरिजन निवासी बेनपुरी खुर्द जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) 14 वर्षीय लड़की को बहला फुसलाकर 16 जनवरी को लेकर भाग गया था। एसपी मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। इसके बाद एएसपी एसआर सेंगर और एसडीओपी नीरज नामदेव के निर्देशन में आरोपी की तलाश की गई। थाना प्रभारी शिवराम जमरा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को पुलिस व सायबर टीम की मदद से मध्यप्रदेश के ग्राम चिचोड़ा जिला गुना से हिरासत में लिया गया। आरोपी से नाबालिग को बरामद किया गया। आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के तहत आईपीसी की धारा- 376-2एन,363-2आई, 366, 344, 506 अपराध कायम कर आरोपी की मेडिकल जांच के बाद न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। इनका रहा सराहनीय कार्य थाना प्रभारी शिवराम जमरा, एसआई मुकेश यादव, एस एस आई फारुख खान, प्रधान आरक्षक महेश खीमूर, धीरेननसिंह उरेती, सायबर सेल दिलीप चौहान, आरक्षक संजय व पूरी टीम को अलीराजपुर एसपी मनोज सिंह द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार इनाम की घोषणा की गई थी। Post navigation जनता के हितों की रक्षा का संकल्प लेकर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत मप्र वन निगम मंडल अध्यक्ष बनने पर सकल व्यापारी संघ ने डावर का किया अभिनंदन