भूपेंद्र नायक, पिटोल पुलिस कप्तान आगम जैन के अवैध शराब के खिलाफ जारी कार्रवाई में गत रात्रि को पिटोल पुलिस द्वारा एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने अवैध शराब से भरे कंटेनर क्रमांक RJ 10 GB 7915 मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। कंटेनर को इंदौर से गुजरात जाते हुए होटल श्याम के पास पुलिस ने पकड़ लिया। वर्तमान में पुलिस की कार्रवाई जारी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछता जारी है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर, सहायक निरीक्षक अमित बघेल, सहायक निरीक्षक शैलेंद्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक दिलीप डावर, एएसआई कमलकांत पलवार, आरक्षक अजीत, आरक्षक प्रेम बामणिया, आरक्षक हिमांशु चौहान, आरक्षक मुकेश कनेश, आरक्षक राकेश उइके की भूमिका सराहनीय रही। Post navigation मातृशक्तियों द्वारा कावड़ यात्रा में शामिल होकर पांच शिव मंदिरों पर किया जलाभिषेक पिटोल में हुआ स्नेह यात्रा का स्वागत, स्वामी प्राणवानंद सरस्वती ने धर्म सभा को किया संबोधित