1111 कलश के साथ हवनात्मक रुद्र पाठ किया

- Advertisement -

पेटलावद। करड़ावद रूद्रेश्वर महादेव की स्थापना के प्रथम वर्षगांठ पर विशेष धार्मिक आयोजन रखे गए, जिसमें भगवान का 1111 कलश से अभिषेक तथा हवनात्मक रूद्र पाठ किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लेकर धार्मिक लाभ लिया जिसके मुख्य यजमान छगनलाल जायसवाल रहे। धार्मिक क्रिया कर्म को आचार्य पं. व्यकटेश त्रिवेदी ने संपन्न करवाया, जिनके सहयोगी के रूप में अशोक रामावत भी उपस्थित रहे। दो दिवसीय आयङ्क्षजन का समापन यज्ञ की पूर्णाहुति,महाआरती और महाप्रसादी वितरण के साथ हुआ।