लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ग्रीन डे पर तहसील उद्यान में रोप 250 फूलदार पौधे

0

पेटलावद। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा ग्रीन डे के अवसर पर स्थानीय तहसील उद्यान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस विशेष अभियान के तहत उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 250 सुंदर और आकर्षक फूलदार पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण को महकाने और उद्यान की सुंदरता बढ़ाने वाले पौधे रोपित किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से गेंदा, सफेद और लाल गुलाब, चमेली,रातरानी अन्य विभिन्न रंग-बिरंगे फूलदार पौधे शामिल है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अनुराग गौड़, कोषाध्यक्ष नरेंद्र चतुर्वेदी, गजेंद्र काग, पारस कोटड़िया, प्रबोध मोदी, दीपेश छजलानी, विकास चौहान और मुकुंद भट्ट उपस्थित रहे।

इसके साथ ही प्रकृति प्रेम और पौधों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए युवा एवं बच्चे दिशांत डांगी, आरव नागर, संकल्प, मनन, शौर्य रेड्डी, जियांश भंवर, प्रिंस राठौड़ और वैभव राठौर भी विशेष रूप से मौजूद रहे और पौधारोपण में अपना सक्रिय योगदान दिया।

क्लब के सदस्यों ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि उनकी देखभाल करने और उन्हें संरक्षित रखने का भी संकल्पv लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.