सलमान शैख़@ झाबुआ Live
पेटलावद पुलिस ने फिर एक सफलता हासिल की है। अबकी बार पुलिस की पकड़ में 1 बाइक चोर बदमाश आया है। जानकारी के मुताबिक रात में चैकिंग के दौरान थान्दला रोड पेटलावद से 30 नवम्बर को चोरी की गई गाडी गश्त चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर मोटर सायकल को रोका गया, युवक ने इधर उधर भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस के द्वारा घेराबन्दी कर धरदबोचा। नाम पता पूछतने पर आरोपी पारस पिता बापु अमलियार निवासी असालिया का होना बताया। थाना पेटलावद के अपराध में चोरी होना पाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पेटलावद के अन्य मामले में पूछताछ की गई। इसके बाद युवक को न्यायालय पेश किया गया। जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
टीआई संजय रावत ने बताया पेटलावद, बामनिया, सारंगी की चोरियों का भी खुलासा जल्द किया जाएगा हमारे पास कई अहम सुराग लगे है। जिनके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
बता दे कि पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के द्वारा कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये गये थे, जिसमें पेटलावद पुलिस की रणनीति से अब चोर, पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं पायेंगें। एसडीओपी सुश्री सोनु डावर के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजय रावत में कार्य योजना बनाई गई है, जिसमें रात्रि गश्त सघन/कोंबिंग गश्त चैकिंग अभियान के साथ-साथ सिविल ड्रेस व सीसीटीव्ही केमरो की निगाहो के साथ रात्रि में घुमने वाले अनावश्यक लोगो पर लगाम व चोरी करने वाले बाहरी व्यक्तियों की चैकिंग कर पकडने की कार्य योजना तैयार की गई है। पेटलावद कस्बा, रूपगढ रोड, खोरिया घाटी, रायपुरिया रोड मण्डी के सामने, कानवन रोड, बामनिया रोड व चौकी बामनिया में खवासा रोड, करवड रेल्वे फाटक तथा सारंगी में बदनावर रोड, रायपुरिया रोड, करवड के रतलाम रोड, मुख्य चोरो के आने के रास्ते पर बेरिकेटिंग लगाकर सघनता से चैकिंग की जा रही है। घटनाओं की पतारसी हेतु क्रईम ब्रांच एवं सायबर टीम कार्य कर रही है।
Trending
- 1win Deposit Minimum: What You Need to Know
- विद्यालय में बाल प्रभा वार्षिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया
- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 1730 विद्यार्थियों ने लिया भाग
- 1xbet في الإمارات – دليل شامل للتسجيل، البونص، وطرق الدفع】
- 8-लेन एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर रूपगढ़ रेस्ट एरिया में बैठक आयोजित
- भोपाल में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन: अमित शाह और डॉ. मोहन यादव ने दी करोड़ों के डेयरी प्रोजेक्ट्स की सौगात
- कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
- नवरात्रि उत्सव के लिए सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न
- ग्राम पंचायत उमरकोट में गांधी जयंती पर शांतिपूर्ण ग्राम सभा का आयोजन
- जनपद पंचायत रामा के उत्कृष्ट विद्यालय में सेवा सेतु अभियान का आयोजन किया