Trending
- 40 दिवसीय भव्य तीर्थ यात्रा संपन्न: 12 राज्यों और नेपाल के प्रमुख धामों के दर्शन कर छकतला लौटे श्रद्धालु
- झाबुआ-मेघनगर मार्ग पर अधूरे निर्माण से बढ़ रहे हादसे: अंतरवेलिया में समाजसेवी रामपाल चौहान ने दिया धरना
- राष्ट्रीय खेल दिवस के निमित्त फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
- संत रविदास की पावन स्मृति में निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
- बाइक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल
- उड़ीसा में भारतीय जनता मजदूर मंच की नई जिम्मेदारियां, केंद्रीय नेतृत्व ने नियुक्त किए पदाधिकारी
- पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
- ब्लॉक अध्यक्ष ने ब्लॉक कांग्रेस कोर कमेटी की कार्यकारिणी घोषित
- सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय रक्षा श्री राजनाथ सिंह ने किया रक्षा के नए प्रोजेक्ट का शुभारंभ, सेना को मजबूत करने में MP निभाएगा बड़ा रोल
- नेपाल में फंसे अपने लोगों के साथ खड़ी एमपी सरकार, सीएम डॉ. मोहन ने स्थापित कराया कंट्रोल रूम
पेटलावद। रामजी की सेना चली,हर हर महादेव ,माधव रा मंदिर में मीराबाई एकली खड़ी जैसे भजनों के साथ श्रावण के दूसरे सोमवार निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर रतलाम के गोपाल म्यूजिक ग्रुप ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजनों पर भक्तों ने नाचते गाते भगवान शंकर की भक्ति की। भजनों के दौरान सैकड़ों भक्त नाचते गाते रहे। निलकंठेश्वर मित्र मंडल द्वारा श्रावण के सभी सोमवार पर भगवान का विशेष श्रंगार और भजन संध्या का आयोजन रखा गया है। भजन संध्या का आनंद सैकड़ों भक्तों ने लिया। मंदिर प्रांगण पूरा भर जाने से इस बार भी भक्तों के बैठने की व्यवस्था बाहर की गई जहां पर एक बड़ी एलईडी के माध्यम से लाईव भजन संध्या दिखाई गई। निलकंठेश्वर मित्र मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या और भगवान के आकर्षक श्रृंगार का दर्शन करने हजारों भक्त मंदिर पर पहुंचे, जिनके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई जिसमें दर्शन के लिए मंदिर के मुख्य द्वार से ही रैलिंग लगाई गई ताकी मंदिर में धक्कामुक्की न हो साथ ही सभी को भगवान के दर्शन हो सके। इसके साथ ही पूरे मंदिर को सीसी टीवी कैमरे की निगाह में रखा गया। देर रात भगवान की महाआरती उतारी गई और महाप्रसादी का वितरण किया गया।