बदला मौसम: लो आ गया मानसून.. शहर में प्री मानसून की दस्तक, SEE PICS..

- Advertisement -

SALMAN SHAIKH@ JHABUA Live

पेटलावद। आज  का दिन मई जैसा तपा। सूरज की धूप तेज और हवा गर्म थी। लोग गर्मी से बेहाल थे और मानसून का पानी नहीं आने की चिंता थी। मौसम के इन तीखे तेवरों की सुबह सेचर्चा होती रही। दोपहर बाद अचानक मौसम ने रूख बदला और अचानक आसमान में घने बादल छा गए और तेज रफ्तार से हवा चलने लगी। थोड़ी ही देर बाद रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया, जिसके बाद यह बारिश कभी तेज तो कभी रिमझिम होती रही।

प्री-मानसून की पहली बौछार पेटलावद में पड़ी। ठंडी हवा के साथ जब पानी की बूंदें शुरू हुई तो लोगों की खुशी का ठिकाना रहा। बारिश के कारण जहां मौसम ठंडा हो गया शहर में रूक-रूककर करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। इसके बाद रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। जिससे मौसम सुहाना हो गया और मौसम में ठंडक घुल गई।

किसानो की उम्मीद फिर जागी-

जून माह के एक पखवाड़े की समाप्ति के बाद मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। मौसम परिवर्तन से जहां किसनो की सोई हुई उम्मीद फिर से जाग उठी है। तापमान में भी गिरावट आ गई। आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी बरसात के समाचार हैं। अब इस बारिश से किसानो की उम्मीद फिर जाग गई है।

खरीफ के लिए तैयारीयां शुरू-

मौसम में आए बदलाव के बाद खाद-बीज विक्रेताओं के यहां किसानों की भीड़ भी बढ़ती नजर आई। किसानो ने खरीफ की बोवनी के लिए बीज की खरीद-फरोख्त शुरू कर दी है। कृषि यंत्रो की भी मरम्मत करवाई जा रही है। वहीं किसानो ने बोवनी के पूर्व खेतों की जुताई भी कर ली है।