प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अनंता महेंद्रसिंह झकनावदा का शानदार प्रदर्शन, स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई 

0

शान ठाकुर, पेटलावद 

इंदौर स्थित बीएसएफ की रेवती शूटिंग रेंज में मध्य प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीसरी एमपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में रतलाम की प्रतिभाशाली बालिका अनंता महेंद्र सिंह झकनावदा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। अनंता ने प्रतियोगिता के दौरान बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके शानदार प्रदर्शन से न केवल उनके परिवार, बल्कि रतलाम जिले और एमर शूटिंग अकादमी का भी नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

अनंता वर्तमान में एमर शूटिंग अकादमी, रतलाम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। जिनके कोच भूपेंद्र सिंह सिसोदिया है। अनंता की इस उपलब्धि पर अकादमी के प्रशिक्षकों, साथियों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की हैं।

उल्लेखनीय है कि अनंता के पिता महेंद्र सिंह झकनावदा करणी सेना परिवार के संभाग अध्यक्ष हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अनंता आगे भी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए निरंतर अभ्यास कर रही हैं। अनंता की इस सफलता पर समाजजनों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.