पेट्रोल-डीजल-गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का विरोध : नगर रहा मुकम्मल बंद, कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

- Advertisement -

 पन्नालाल पाटीदार रायपुरिया
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने भारत सरकार की गलत नीतियों के कारण बार बार पेट्रोल-डीजल एवं गैस सिलेंडर में भाव वृद्धि की जा रही है जिससे आम जनता बढ़ती मंहगाई से त्रस्त हो गई है और उसी बढ़ती महंगाई के चलते रायपुरिया जिसमें सभी वर्ग ने बन्द का समर्थन करते हुए नगर के सभी व्यापारी ने बंद में सहयोग करते हुए अपने अपने प्रतिष्ठान सुबह से 12 बजे तक बन्द रखे। वही कांग्रेस के युवक विधानसभा अध्यक्ष कुंवर महेन्द्र प्रताप राठौर, नगर अध्यक्ष संजय पाटीदार, सरपंच सुखराम मेड़ा, आईटी सेल जिला उपाक्ष्यक्ष परिवेश पटेल, रामकृष्ण, मनमोहनसिंह, गोलू, मोनू कुशवाह, राकेश आदि कांग्रेस नेता उपस्थित थे।