पेटलावद में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती

0

पेटलावद डेस्क। वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर स्थानीय सुंदर श्री मैरिज गार्डन में सादगी एवं श्रद्धा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजजनों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनके अद्वितीय शौर्य, त्याग और राष्ट्र समर्पण को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। समाज की एकता, युवाओं की भागीदारी, समाज उत्थान को लेकर विभिन्न सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने तथा समाज में आपसी भाईचारे और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन समाज के वरिष्ठ देवेंद्रसिंह गोड़ ने किया। अंत में करणी सेना परिवार के जिला मीडिया प्रभारी शान ठाकुर ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह आयोजन समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक गौरव और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक बनकर सामने आया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति – इस अवसर पर टीम जीवनसिंह शेरपुर के जिला अध्यक्ष बाबुलाल काग, सकल राजपूत समाज अध्यक्ष लुणसिंह चावड़ा, राजपूत समाज अध्यक्ष जीवन ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान, करणी सेना तहसील अध्यक्ष लखन सिंह चौहान, जिला पदाधिकारी विजेंद्र सिंह चौहान, एडवोकेट राजपालसिंह डोड, समाज के वरिष्ठ विजय सिंह पंवार, देवेन्द्र सिंह चौहान, गोवर्धन सिंह पंवार, टीकमगढ़ सिंह, संजयसिंह चौहान संजयसिंह परिहार, विजयसिंह सांकला, मुकेश चौहान, मयंक पंवार, राजेन्द्र सिंह राठौर, सौरभ ठाकुर, सहित बड़ी संख्या मे समाजजन व करणी सैनिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.