मां नागणेचा कल्ला जी धाम पाटोत्सव: कांच के गिलासों और सात मटकियों पर नृत्य देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
झाबुआ डेस्क। विशाल भजन संध्या एवं शोभायात्रा संपन्न दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत मां नागणेचा कल्ला जी धाम शक्तिपीठ झाबुआ पर पाटोत्स्व कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें राजस्थान के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार सुरेश सिंह गहलोत एवं गायिका मधुबाला राव के द्वारा सुंदर एवं आकर्षक प्रस्तुत किया दी गई वहीं राजस्थान के नृताक दल द्वारा भी मंत्र मुक्त कर देने वाले प्रस्तुतियां दी गई जिसमें सात मटकी के ऊपर दीप प्रचलन कर नृत्य एवं साथ कांच के गिलासों के ऊपर मटकी रखकर नृत्य किया गया जिसे देखने वाले देखते ही रह गए।
