नगर में मनाया गाय गोहरी पर्व : गायों का कारवां भक्तों के ऊपर से गुजरा

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
श्रद्धा और आस्था का पर्व गाय गोहारी का पर्व नगर सहित आसपास के ग्राम रूपगढ़, कोदली, तलाव पाड़ा आदि क्षेत्रों में उत्साह के साथ मनाया गया। नगर में सुबह यह पर्व मनाया जाकर शाम 5 बजे के बाद भी पेटलावद नगर के पंपावती नदी के तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु इक_े हुएए जहां आस्था का पर्व मनाया गया। गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो की धुन के साथ मनन्तधारी सडक़ पर लेट गए और गायों का झुंड उनके ऊपर से निकला। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता बंदोबस्त किए। बुजुर्गों का कहना है कि लोग मंदिर में जाकर दु:ख. दर्द, रोग, बीमारी, शादी ब्याह, संतान या अच्छी फसल के लिए ये मन्नत मांगते हैं। ग्राम कोदली में हनुमान मंदिर के पास गाय गौहरी का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों में जनसंख्या उपस्थित था अपने उपर से गायों का झुंड निकल जाने के बाद भी ये सकुशल होते है। खुद ही उठकर खड़े हो जाते हैं इसे ये लोग माता का आशीर्वाद मानते हैं। विशेषतौर पर मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले की महीदपुर तहसील में यह आयोजन होता है। इस आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर लोग गांवों में पहुंचते हैं। लोग इसे चमत्कार मानते हैं और स्वयं के सकुशल होने पर माता का धन्यवाद देते हैं। अपनी मन्नत पूरी होने पर ये माता के मंदिर में दर्शन करने पहुंचते हैं।