नि:सहाय बच्चों के बीच मनाया दीपावली पर्व

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट-
सेवाश्रम समिति के बालक बालिकाओं द्वारा अलग अंदाज में दीपावली त्योहार का आनंद साई मंदिर, झाबुआ एवं निराश्रित करुणा आश्रम, राणापुर के ग्रुप एवं निराश्रित बच्चो के साथ मनाया गया। सेवाश्रम समिति के सदस्यों द्वारा विगत 4 वर्ष से अलग अलग स्थानों पर जाकर नि:सहाय एवं अशक्त लोगों के बीच दीपावली मनाई जा रही है जिसमें समाज का ऐसा वर्ग जिनका कोई नहीं है को भोजन करवाना एवं दीपावली का त्योहार मनाने का धार्मिक एवं पुनीत कार्य किया जा रहा है जिनसे उन्हें ऐसा महसूस न हो कि वे समाज से अलग थलग नहीं है। इस कार्य मे भूमिका माहेश्वरी, विनीता माहेश्वरी, सलोनी कटकानी, कमलेश माहेश्वरी, हरीश माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, अनमोल कटकानी, शुभम कटकानी, राहुल चौधरी, सपना चौधरी, विनीत कटकानी ने अपना योगदान दिया। बच्चो को शोभाग्यसिंह चौहान, कृष्णा चौहान, अभिषेक माहेश्वरी, अनिल कटकानी, मनोज कटकानी एवं सुनील कटकानी ने तन-मन-धन से सहयोग दिया एवम उत्साह बढ़ाया। बच्चों के इस कार्य की सबने प्रशंसा की है।