प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल ने वितरित किए मास्क व फल

- Advertisement -

राहुल पाटीदार, करवड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे भाजपा मंडल सारंगी द्वारा ग्राम करवड़ एवं घुघरी मे आज लोगों को मास्क एवं फल वितरण किए तथा टीकाकरण के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सारंगी मंडल महामंत्री  भवरसिंह गहलोत ने घुघरी में एवं राजकुमार पालीवाल ने करवड़ में प्रभारी के रूप में बैठक ली। करवड़ कार्यकम के सयोंजक  बद्रीलाल  भालोड थे। इस अवसर पर तेजमल  सोलंकी , कालू सोलंकी  व समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा के अभियान “सेवा ही संगठन है” के तहत भाजपा कार्यकर्ता लगातार लोगों की सेवा कर रहे हैं।