गांधी जयंती पर भाजपा-कांग्रेस ने याद किए राष्ट्रपिता

May

झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
आज गांधी जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी और नगर परिषद की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष मनोहर भटेवरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट, सीएमओ प्रियंक पंड्या, पार्षद एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष किर्तीश चाणोदिया, नगर परिषद उपाध्यक्ष माया सतोलिया, पार्षद प्रकाश मुलेवा, मोहन मैडा, किरण संजय कहार, शंकर राठोड, नगर परिषद के समस्त कर्मचारी गणमान्य नागरिक भाजपा कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहे। वही दूसरी ओर कांग्रेसियों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को को याद किया व इनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कलावती गहलोत, मन्नालाल हामड, जीवन ठाकुर, महेंद्रसिंह राठौर, बाबू काग, आशीष, मुख्तियार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस मौजूद थे।