पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पत्रकारों का अधिक से अधिक सहयोग कर उन्हें आगे बढ़ाना हमारे परम लक्ष्य है. पत्रकारों को एकजुट रह कर कार्य करना होगा। समय बहुत परिवर्तनशील हो चुका है। पत्रकार समाज का दर्पण है किंतु जब उन पर कोई मुसीबत आती है तो कोई आगे नहीं आता है। इसलिए पत्रकारों को संगठन के साथ मिलकर कार्य करना चाहिए। उक्त बात भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ (एआईजा)के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने कहीं। वे पेटलावद में पत्रकारों के मिलन समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष मनोज पुरोहित ने दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकता ही संगठन की ताकत है आज यहां इतनी संख्या में पत्रकारों का आना सम्मान का विषय है, सभी स्वागत है। इस मौके पर प्रदेश संयोजक सलीम शैरानी ने कहा कि पत्रकार को पत्रकार का विरोध नहीं करना चाहिए। यह कोई सही पत्रकारिता नहीं है। पत्रकारों को एक होना होगा। यदि इस समय हम एक नहीं हुए तो आने वाला समय हमारे लिए मुश्किल भरा होगा। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ की पूरे देश में शाखाएं है इससे जुडक़र हमें कई लाभ होंगे। इस मौके पर प्रदेश सचिव मनोज उपाध्याय ने कहा कि संघ हमेशा पत्रकारों के साथ खड़ा है किसी भी पत्रकार को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी हो संघ के सदस्य हमेशा सहायता हेतु तैयार है। आप भी इस संगठन से जुड़े और संगठन को मजबूती प्रदान करे। राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य हरीश यादव ने कहा कि हमारे कलम हमेशा गरीबों शोषीतों के पक्ष में चले, समाज को हम से बहुत अपेक्षा, जब किसी व्यक्ति का कहीं काम नहीं होता है तो वह अंतिम समाधान के रूप में मीडिया के पास ही आता है। इसलिए हमारा दायित्व बहुत बड़ा है।
कार्यकारणी का हुआ विस्तार-
वहीं संगठन के युवा ईकाई के जिलाध्यक्ष संदीप जैन द्वारा कार्यकारणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष व अन्य पदों की घोषणा की गई जिस पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और नप के पूर्व उपाध्यक्ष हरेंद्र शुक्ला का सम्मान किया गया।
कार्ड वितरण-
इस मउके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के द्वारा पेटलावद क्षेत्र के पत्रकारों को संगठन के नवीन कार्ड वितरित कर सम्मानित किया।
निंदा प्रस्ताव पारित-
इस मउौके पर मेघनगर के पत्रकार रहीम शैरानी के साथ हुए दुव्र्यवहार की निंदा भी की गई। कार्यक्रम में झाबुआ, मेघनगर, थांदला, रायपुरिया, झकनावदा, सारंगी, बामनिया, करड़ावद व करवड़ के पत्रकारगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर पंवार ने किया और आभार उपाध्यक्ष निर्मल व्यास ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *