झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- अभी-अभी ग्राम झोसर में एक मकान में लगी आग के बाद तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद ग्रामीण शांतु मुणिया व जलीया मुणिया, सलिया मुणिया तीनों के मकान जलकर राख हो गए। आग लगने से पूरे ग्राम में अफरा-तफरी मच गई। लोग घरों से निकलकर भागे। आग इतनी विकराल थी कि ग्रामीण ने काफी मशक्कत की लेकिन उस पर काबू नहीं पाया जा सका जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन दलकल कर्मी उसे लेकर करीब डेढ़ घंटे बाद ग्राम में पहुंचे और तीन मकान जलने के बाद भी जिम्मेदार अफसर व कर्मचारी नहीं पहुंचे जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। झाबुआ लाइव रखे आपको सबके आगे Post navigation नगर बंद रख, सौंपा एसडीएम को ज्ञापन घाटी पर चढ़ थी बस और युवक ने उठाया ऐसा कदम की यात्री रह गए हतप्रभ