सांसद के ग्रह ग्राम में चल रही भागवत कथा

- Advertisement -

सरफराज खान@उमरकोट

सांसद गुमानसिंह डामोर के गृह गांव उमरकोट में श्रीमद भागवत कथा के  सरस्वती पुत्र श्री श्री १००८ महामंडलेश्वर श्री उत्तम स्वामी जी महाराज ने उमरकोट में प्रथम बार आगमन पर प्रवचन देकर ग्रामीणों का जीवन धन्य कर दिया। सरस्वती पुत्र श्री स्वामी जी ने कहा आखों से अंधा समझ सकता है, अक्ल से अंधा नही। महाभारत क्यू और कैसी हुई उसका आकलन किसी साधारण मनुष्य के बस में नही ।

स्वामी जी ने कहा भारतमाता  की सेवा करनी चाहिए। छोटा हो या बड़ा सब एक समान है। मनुष्य पेसो से अमीर नही होता। वो उसके कर्मो से श्रेष्ठ कहलाता है। स्वामी जी के आगमन पर ग्राम के बाहर से ही पुष्पों से स्वागत किया गया। बालिकाएव महिलाओं ने कलाश यात्रा निकाली। जुलूस में कई श्रद्धालू ने हिस्सा लिया। इसमें उपस्थित श्री श्री 1008 रामेश्वर गिरिजी महाराज पधारे, स्वागत समाज सेवी गजराजसिंह डामोर, अजयसिंह डामोर, पूर्व सचिव स्वास्थ्य विभाग मध्य प्रदेश श्रीमती सूरज डामोर, वरुण डामोर ,राजेंद्र कुशवाह, संदीप कुशवाह, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, भूरालाल राठौड़, ठाकुर परिक्षतिसिंह झकनावाद, शंकरलाल चौधरी, शिवा कुशवाह, नितिन पांचाल, मनोज राठौड़ एव समस्त धर्म प्रेम जनता उपस्थित थी।