सलमान शैख@ झाबुआ Live
आज फिर पेटलावद में एक अनूठी पहल देखने को मिली। दरअसल, पेटलावद के वार्ड क्रमांक 6 से 9 तक का सीसी रोड और यू सेट नाली निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम था। सबसे पहले वार्ड पार्षद सहित अध्यक्ष और तमाम अधिकारी कर्मचारियों ने गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद भूमिपूजन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में वैसे तो मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष, सीएमओ और पार्षद को रहना था, लेकिन उन्होंने एक सकारात्मक पहल की ओर वार्ड में ही रहने वाले के सफाई संरक्षक आदेश फतरोड व उनकी पत्नी मुन्नी बाई फतरोड को मुख्य अतिथि बनाया गया। बता दे कि ये दोनो पति-पत्नी वार्ड में प्रतिदिन रोड व नालियों की सफाई करते है। सबसे पहले वार्ड पार्षद श्रीमती मंगला शंकरलाल राठौड़ ने दोनों कर्मचारियों को तिलक लगाकर उन्हें सम्मानित किया और उनके वस्त्र साफा भेंट कर भूमि पूजन कर करवाया।
भूमि पूजन विधि पंडित पंकज नंदन दवे ने संपन्न कराई।
गौरतलब है कि सीसी रोड व नाली निर्माण का कार्य वार्ड 6 से 9 के शनि मंदिर तक किया जाना है इसकी लागत 65 लाख है। इस कार्य की शुरुआत शनिवार के दिन शनिश्चरी अमावस्या पर की गई है। इन दोनों वार्ड का कार्य जल्द से जल्द हो ताकि यह वार्ड स्वच्छ व सुंदर दिखे। इन कार्यों को देखते हुए वार्डवासियों में भी खुशियों का माहौल देखा गया। वार्ड रहवासी उमेश राठौड़ का कहना है बारिश के समय वार्ड के रोड पर पानी भरा रहता था जिससे आने जाने वाले लोग अपनी बाइक से निकलते थे जिससे वह पानी उड़कर हमारे घरों तक आ जाता था, लेकिन अब सीसी रोड होने से रोड स्वच्छ और सुंदर दिखेगा आमजन को भी बारिश के समय कोई परेशानी नहीं होगी। इस दोरान नपा अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा, सीएमओ अशोक चौहान, पार्षद मोहन मेड़ा, प्रकाश मुलेवा, गंगाराम राठौड़, दिलीप जैन, विपिन सोनी, नारायण राठौड़, रोनक भंडारी, नंद किशोर राठौड़, कन्हैयालाल राठौड़, शंकर लाल राठौड़, बाबूलाल राठौड़, महेश राठौड़, चंदू राठौड़ आदि मौजूद रहे।
Trending
- मिलादुन्नबी पर आम्बुआ में निकला भव्य जुलूस, मोहम्मदी स्काउट बैंड ने दी शानदार प्रस्तुति
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
- गवली समाज की चतुर्थ कावड़ यात्रा संपन्न, 51 किलो की कावड़ रही मुख्य आकर्षण
- सीएम डॉ. मोहन 24 को करेंगे राज्य स्तरीय कॉन्क्लेव का शुभारंभ, समृद्ध मध्यप्रदेश @2047 पर होगी चर्चा
- डिप्टी कलेक्टर रितिका पाटीदार बनीं पेटलावद की एसडीएम
- कच्चे झोपड़ों में चल रहीं आंगनवाड़ियां, बिना शौचालय के स्कूलों में खुले में जाने को मजबूर बच्चे
- मातृ शक्ति कावड़ यात्रा में पिटोल सहित चार गांव की महिलाओं ने लिया भाग
- पिटोल में मिलाद-उन-नबी पर दाऊदी बोहरा समुदाय ने निकाला भव्य जुलूस, तिरंगे के साथ दिया देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश
- रक्षाबंधन के पूर्व रविवार के अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे डाक घर
- बाबा रामदेवरा के लिए 110 श्रद्धालुओं का जत्था पैदल रवाना हुआ