नानपुर. राष्ट्रीय संत कमल किशोर नागर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले को गिरफ्तार करने की मांग भक्तों ने की है। इसे लेकर नानपुर पुलिस थाने में भक्तों ने ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देते समय गोभक्त मंडल  गोपाल गौशाला नानपुर के सदस्य कैलाश चंद्र वाणी,  सीता राम दुलारा वाणी, तेजमल सोनी, महेंद्र सेठ, तरुण कुमार, लीलाराम राय बाबूजी, जितेंद्र प्रसाद वाणी, प्रदीप क्षीरसागर, देवेंद्र सोनी, सुनील राठौड़, रंजीत मौर्य, नवल सिंह चौहान, जितेंद्र ( राज ),  राजेश  राठौड़,  मनीष कुमार हीरालाल  वाणी, दिलीप वाणी, प्रवीण राधेश्याम वाणी, विजय वाणी, पुष्पेंद्र वाणी, मुकेश  पंकज वाणी, मनीष वर्मा, विक्की वर्मा,   महेंद्र  महेश्वरी, रमेश परवाल खट्टाली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *