जीवन राठौर@ सारंगी कल रात्रि में गेंदालाल पाटीदार के यहां रात्रि करीब 12:20 चोरों द्वारा बंदूक की नोक पर घर में घुसकर दिया चोरी को अंजाम तकरीबन 12 चोरों द्वारा घर में रखे हुए 30 ग्राम वजनी सोने, आभूषण और नगदी पर हाथ साफ किया साथ ही ग्राम की दूसरे जगह जगदीश पाटीदार के यहां भी चोरी हुई जिनके यहां से 20 ग्राम वजनी सोने के आभूषण और नगदी चोरी की गई। चोरी के बाद से ग्राम में भय का माहौल है, पूर्व में भी चोरी की घटनाएं हो चुकी है किंतु चोरों का आतंक जारी है। चोरी के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की गई है पुलिस छानबिन में लगी हुई है किंतु अभी तक चोरों का पता नहीं लगा। Post navigation वंदे मातरम् मित्र मंडल महानायक क्रांतिवीर टंट्या भील की मूर्ति स्थापित करेगा माही नदी उफान पर होने से पेटलावद क्षेत्र में रास्ते कटे, शमशान घाट का टीन शेड पानी में बहा