मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आम्बुआ कस्बे में इस वर्ष भी नवरात्रि की पांचवी तिथि को कल टेकरी वाली अंबे माता मंदिर में 121 मीटर लंबी लहरिया चुनर माता भक्तों द्वारा चढ़ाई जा रही है चुनरी यात्रा शंकर मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मंदिर तक जाएगी जहां महाआरती की जाना है। चुनरी यात्रा समिति से प्राप्त जानकारी अनुसार शारदीय नवरात्र की पंचमी को प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चुनरी अर्पित की जाना है कल 19 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे बैंड बाजों के साथ विशाल चुनरी यात्रा निकाली जा रही है जिसमें महिला पुरुष बच्चे विशेष कर बाल शिव भक्त मंडल के नन्हे भक्त शामिल हो रहे हैं यह विशाल चुनरी यात्रा शंकर मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कस्बे से होते हुए टेकरी वाली अम्बे माता मंदिर तक पहुंचेगी रास्ते में स्वागत, जलपान की व्यवस्था भक्तों द्वारा की जाना है मंदिर पर जाकर माता रानी को 121 मीटर लंबी चुनरी औढाई जाएगी समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में आने का आमंत्रण दिया गया है। Post navigation आम्बुआ तथा आसपास के क्षेत्र में स्थित पत्थर खदानों में भरा पानी…कहीं हादसा न हो जाए विशाल चुनरी यात्रा में भक्तों की भीड़ उमड़ी, आगे कलश धारी, पीछे चुनरी धारी भक्तों की टोली चली