प्रेम न्यूज एजेंसी@ छकतला 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल छकतला में अनुविभागीय अधिकारी सोण्डवा सुश्री प्रियांशी भवर के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती रेवली गरासिया अध्यक्ष महोदया जनपद पंचायत सोण्डवा एवं उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह भयड़िया के विशेष आतिथ्य में आयोजित किया गया जिसमें संस्था में पी एम श्री स्कूल योजना के तहत विभिन्न आयोजन किए गए थे उन सभी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए संस्था के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी छात्राओं को अच्छे परिणाम देने के लिए बधाई दी। संस्था में इस वर्ष से स्वीकृत आयसीटी लेब एवं आकर्षक पुस्तकालय एवं स्मार्ट कक्षाओं का अवलोकन किया । सभी अतिथियो ने संस्था के छात्राओं के साथ विशेष भोजन कर प्रशंसा की। कार्यक्रम के ईस अवसर पर तहसीलदार श्री गोस्वामीजी , सरपंच श्री सुरेश ठकराला , पूर्व सरपंच उषानसिंह गरासिया आमीर मंसुरी संस्था के सभी शिक्षकों में मोहनसिंह कनेश , विक्रमसिंह डावर , जबरसिंह बारिया , देवेन्द्र डावर , जगदीश ठकराव , अंसुल वाघेला , विनेश भयड़िया कु.सुनिता चौंगढ़ , चन्द्रभानुसिंह चौधरी, राहुल अवास्या बचुसिंह भाबर उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री छितुसिंह बामनिया ने किया । Post navigation छकतला: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस पीएमश्री कन्या हाई स्कूल छकतला की छात्राओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित