प्रेम न्यूज एजेंसी@ छकतला राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ओलम्पियाड के अंग्रेजी (WORD POWER CHAMPIONSHIP) में पीएमश्री कन्या हाई स्कूल छकतला की कु़. तनिष्का बामनिया कक्षा 4 थी ने प्रथम स्थान एवं कु. राधिका सस्तिया कक्षा 6टी ने द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कलेक्टर महोदय श्री बेडेकर ने प्रमाण पत्र देकर कलेक्टर सभा कक्ष में सम्मानित किया। इस सफलता पर संस्था कन्या हाई स्कूल छकतला के सभी शिक्षकों ने दोनो छात्राओं के उज्जवल भविष्य की बधाई दी है। साथ ही एस एम सी के सभी सदस्यों ने भी दोनो छात्राओं को पुरस्कृत होने पर बधाई दी। Post navigation 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल छकतला में हुआ कार्यक्रम स्कूल परिसर में प्राचार्य व सरपंच ने किया पौधारोपण