जितेंद़ वाणी @ नानपुर आरोपी दिलीप अलीराजपुर जिले की नानपुर पुलिस ने आज अपने इलाके के गांव खारकुंआ दिलीप पिता वेस्ता के मकान के पिछले हिस्से मे अवैध रुप से बनाई जा रही मिलावटी ताड़ी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है ..आरोपी पुरानी ताड़ी मे सफेद रंग का पेंट ( कलर ) ओर शक्कर मिलाकर यह ताड़ी बना रहा था ओर बाजार मे खपा देता था ..एसपी अलीराजपुर विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले मे आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 ( 2 ) ; 36 ; 49 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा मिलावटी कलर को जांच के लिए भेजा जायेगा ताकी उसमे मोजूद कैमीकल का पता लगाया जा सके । Post navigation पद्मश्री महेश शर्मा देशभर के सांसदों-विधायकों को करेंगे संबोधित,झाबुआ में सफल हुए समग्र ग्राम विकास के मॉडल पर करेंगे चर्चा रितेश डावर नगर पालिका के अध्यक्ष मनोनीत, भाजपाइयों ने फूलमालाओं पहनकर किया स्वागत