फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर राज्य शासन ने पिछले एक पखवाड़े से अलीराजपुर नगर पालिका का रिक्त पड़ा अध्यक्ष पद पर आज पार्षद रितेश डावर को आगामी आदेश तक अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी किए गए आदेश में सेना पटेल को मप्र नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 41 (क) के तहत नगर पालिका परिषद, अलीराजपुर के अध्यक्ष पद से पृथक कर दिया है। वहीं मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 37 (2) में निहित शक्तियों के तहत राज्य शासन एतद द्वारा रितेश डावर पार्षद वार्ड क्रमांक 8 को अध्यक्ष निर्वाचित किया है। गौरतलब है कि दुकान खरीदी में हुए घोटाले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल का पद शून्य घोषित कर दिया गया था जिसके बाद से ही यह पद खाली पड़ा था। सूत्रों की माने तो नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल ने भी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रितेश डावर को अलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पूर्व विधायक अलीराजपुर नागरसिंह चौहान, पूर्व विधायक जोबट माधौसिंह डावर व भाजपाइयों ने प्रशंसा व्यक्त की है तथा रितेश डावर का फूलमालाओं से स्वागत कर प्रदेश शासन का आभार माना। Post navigation OMG .. जिस ताडी को आप खुले बाजार मे पीते है वह ऐसी भी हो सकती है , जब पुलिस ने मारा छापा तो खुद पुलिस हैरान रह गयी ..!! बड़ी खबर ~ अगर आप रेल यात्रा करते है तो आपके लिए यह ख़बर बहुत जरूरी रतलाम मंडल से होकर परिचालित की जाने वाली 11 जोड़ी गाडियों के समय में परिवर्तन