झाबुआ Live डेस्क
अधिकारी/ कर्मचारी के मुख्यालय में निवास करने संबंधी आदेश के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। दरअसल जिला/ अनुविभाग/ तहसील/ विकासखंड स्तर के अधिकारी/कर्मचारी अपने मुख्यालय क्षेत्र में निवास न कर प्रतिदिन आना-जाना करते हैं, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित होता है, अधिकारी/ कर्मचारी के इस रवैए से नाराज कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों को अपने निर्धारित मुख्यालय में निवास करने का आदेश जारी किया है। आदेश में यह चेतावनी भी दी गई कि अगर कोई अधिकारी कर्मचारी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिले के समस्त अधिकारी कर्मचारी को उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन करने संबंधी निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *