झाबुआ/आलीराजपुर Live डेस्क भीषण गर्मी और लू चलने के कारण झाबुआ और आलीराजपुर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब जिले में समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालय सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक चलेंगे। इस संबंध में झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा और आलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने अपने अपने जिले में आदेश जारी किए हैं। आदेश में बताया गया कि उप सचिव म.प्र. शासन स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के पत्र में दिये गये निर्देश के क्रम में जिला अन्तर्गत ग्रीष्म ऋतु की तीव्रता एवं लू की आशंका तथा छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले की समस्त शासकीय / अशासकीय (सी.बी.एस.ई. सहित) शालाओं का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नियत किया जाता है। वहीं आलीराजपुर जिले में स्कूलों का समय सुबह 7.30 से 1.30 बजे तक रहेगा। परिक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार यथावत रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। सभी को इसका कड़ाई से अनुपाल करने को कहा गया है। Post navigation मुख्यालय से बाहर रहने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की अब खैर नहीं; कलेक्टर के आदेश के बाद मचा खलबली उदयगढ़ पुलिस ने किया अज्ञात चोरी का खुलासा चोरी गए 90 हजार रुपये किए बरामद