जितेंद्र वाणी, नानपुर

आलीराजपुर जिले के नानपुर में महिलाओं व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्हें नानपुर की उचित मूल्य की दुकान से किसी को 6 माह से तो किसी को 3 माह से राशन नहीं मिल पाया है। महिलाएं परेशान होकर अपनी पीड़ा बया कर रही है। 

 

जब अलीराजपुर लाईव ने सेल्समैन मुकेश मोर्य से पूछा गया तो उन्होंने बताया आगे से ही माल गेहूं व चावल नहीं मिल रहे है। बहुत समय बाद दुकान खोली गई तो ग्रामीणों की भीड़ इस कदर हो गई कि विवाद की स्थिति बनने लगी। इस पर सेल्समैन ने दुकान के गोडाउन का ताला लगा के निकल लिए। इस बीच आस पास से आई महिलाएं खाली हाथ लौटी।  किसी महिला का आरोप है कि उन्हें बाहर निकाल दिया गया जबकि कुछ का कहना है उन्हें राशन नहीं दिया जाता। वही हितग्राही गमी लोहार प्रजापत, आदिवासी समाज माली समाज लोहार समाज मुस्लिम समाज की महिलाएं भी मायूस होकर लौटी। ग्रामीण अब जनसुनवाई में जाकर शिकायत करने का मन बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *