जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में खण्डवा बड़ोदा रोड स्थितश्री नीलकंठ महादेव मंदिर शांतिकुंज के. बी. रोड़ नानपुर पर एक समिति की बैठक रखी गई। जिसमें हर समाज के वरिष्टजनो से मार्गदर्शन लिया गया। इस दौरान जनसहयोग से कार्यक्रम व मन्दिर का जीर्णोद्धार किए जाने का निर्णय लिया। समिति की ओर से भोजन प्रसादी भी रखी गई थी। समिति के प्रमुख देवेंद्र सोनी ने बताया कि इस वर्ष श्रावण मास में 19 वर्षों मेंअधिक मास का योग बना है। 57 दिनों तक यह श्रावण मास रहेगा। नीलकंठ महादेव मंदिर पर पिछले 43 वर्षों से रुद्राभिषेक चल रहा है। इस वर्षअधिक मास में दो माह में रुद्राभिषेक निरंतर चलेगा। नगर से प्रतिदिन 6 से 7 जोड़े सिंगल या जोड़े प्रतिदिन रुद्राभिषेक का लाभ ले रहे हैं। 7:00 बजे रुद्राभिषेक प्रारंभ होगा 10 बजे महा आरती शिव भक्त रुद्राभिषेक का लाभ ले रहे हैं। अधिक मास में 7 श्रावण सोमवार रहेंगे वही हर सोमवार को नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल महाआरती के साथ प्रसादी रखी जायेग। जहाँ पर प्रति सोमवार को एक मिनी मेले के समान भक्तो की भीड़ लगती है। मनोकामना पूर्ण इस शिव मंदिर पर भक्तो की सभी मन्नते पूरी होती है। सुबह 5 बजे पूरे नगर में फेरी भी लगाई जाती है। जिसमे हरे राम हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे के साथ फेरी से गांव में धार्मिक आस्थाये बढ़ती है। Post navigation मंडलम के अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों ओर बूथ लेवल एजेंट की, विधायक पटेल ने दिया मार्गदर्शन आदिवासी बाहुल्य जिले की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार : विधायक पटेल