आलीराजपुर। आज अलीराजपुर विधान सभा क्षेत्र के समस्त मंडलम के अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों ओर बूथ लेवल एजेंट की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशा अनुसार विधायक निवास पर बैठक रखी। जिसमें विधायक मुकेश पटेल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मंडलम के अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों और बूथ लेवल एजेंट को क्या और किस प्रकार कार्य करना है उन्हें विस्तृत जानकारी दी साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम राठोड़ ने भी इस सम्बन्ध मे मंडलम व बूथ लेवल एजेंट को मार्गदर्शिका वितरित की जाकर अपने अपने बुथ सेक्टर पर बैठक कर अपने काम पर ध्यान देकर लग्न से काम करने को कहा। इस अवसर पर सोण्डवा ब्लाक व आलीराजपुर ब्लाक के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से मोजूद थे। Post navigation गुरु पूर्णिमा पर नव चेतना विस्तार केंद्र में गुरु दीक्षा, यज्ञ, आरती, प्रसादी का आयोजन हुआ जनसहयोग से नीलकंठ महादेव मंदिर का होगा जिर्णोद्धार, समिति ने बैठक में लिया निर्णय