लोहित झामर, मेघनगर मध्य प्रदेश नगरीय ग्रामीण संगठित असंगठित कर्मकार मंडल बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें मेघनगर नगर के युवा नेता मोहन पुरुषोत्तम प्रजापति को सदस्य के रूप में लिया गया है। उनकी नियुक्ति मध्य प्रदेश के राज्यपाल के आदेश अनुसार उप सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा की गई। मंडल में अध्यक्ष के रूप में सुल्तान सिंह शेखावत को बनाया गया है। उन्हाेंने पदेन सदस्य सचिव एवं आयुक्त होकर सदस्य के रूप में मोहन प्रजापति को नियुक्त किया। नियुक्ति पर प्रजापति को नगर के कई नागरिकों द्वारा शुभकामनाएं दी गई है। Post navigation मेघनगर से खाटू श्याम तक पैदल यात्रा शुरू की, स्वागत किया मेघनगर में पयूर्षण पर्व के तहत भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाया गया