झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- कौमी एकता व सांप्रदायिक सद्भावना के प्रेरणा स्रोत बन चुके चमत्कारी हजरत गैबन शाह वली रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर दूसरा सालाना उर्स मुबारक का महा आयोजन हुआ। इसी कड़ी में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर सुबह पूजा अर्चना कर चोला चढ़ाया गया तो शाम को चादर शरीफ का जुलूस टेम्पो चौराहे से आस्था ने औलिया तक ले जाया गया। जुलूस के बाद कार्यक्रम का आगाज हुआ। सर्वधर्म उर्स कमेटी रंभापुर के तत्वावधान में आयोजित उर्स में रात्रि में साजो साज के साथ कव्वाली का महा प्रोग्राम हुआ, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कव्वाल जुनैद सुल्तानी (उत्तरप्रदेश) व आफताब कादरी इंदौर ने सूफियाना कलाम सहित एकता का संदेश अपनी कव्वाली के माध्यम से सभी को दिया। अलसुबह तक कव्वाल सूफियाना कलाम पढ़ते रहे कव्वाली प्रेमी भी सैयद गैबन शाह वली के मजार पर डटे रहे। सर्वधर्म उर्स कमेटी ने कौमी एकता की मिसाल पेश की कव्वाली के महा आयोजन में आम व खास ने भी शिरकत की। आयोजन में मुख्य रूप से यह रहे उपस्थित कार्यक्रम में सूफी इकराम संतों के रूप में महंत दयारामदास महाराज पीपलखुटा, अखंड महाराज उज्जैन, सोनगिरी सरकार, एवं दीदी अर्चना, जाहिर बाबा थांदला के साथ ही मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन, जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम सिंह भाभर, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, भाजपा के वरिष्ठ श्याम ताहेड, पूर्व विधायक वीर सिंह भूरिया, युसूफ भारती मेघनगर, मुस्लिम कमेटी के सदर इरफान शेरानी, पत्रकारों सघ के प्रदेश सयोजक सलीम शेरानी, संभागीय अध्यक्ष युवा भारतीय पत्रकार संघ निलेश भानपुरिया, नगर अध्यक्ष भारतीय पत्रकार संघ भूपेंद्र बरमडलिय, रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, पंकज राकंा, अभय जैन, डॉक्टर हितेश खतेडिया, देवी सिंह भूरिया, दशरथ, निसार रंभापुरी, जिया उलहक कादरी, फारुख शेरानी, वरिष्ठ पत्रकार नोमान खान, जावेद खान, अनोखी पडियार, रोटरी क्लब अपना मेघनगर के अध्यक्ष मांगीलाल नायक, संरक्षक भरत मिस्त्री, महेश प्रजापत, कयूम खान आदि अतिथियों का स्वागत कौमी एकता उर्स कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह उपाध्यक्ष भूरू भाई एवं संरक्षक डॉ खतेडिय़ा द्वारा पुष्प माला पहनाकर एवं भगवा पगड़ी बांध कर अतिथि सत्कार किया गया। समस्त अतिथियों द्वारा कव्वाली का आनंद लिया गया। सद्भावना व स्नेह प्रेम इसी तरह बना रहे सर्वधर्म कौमी एकता कमेटी ने कार्यक्रम के सफल संचालन करने वाले सुनील शर्मा सहित समस्त जनप्रतिनिधि पत्रकार प्रबुद्धजनों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने पर समस्त प्रेमियों का आभार माना। Post navigation मध्य रात्रि ग्रामीण सो रहे थे और घर जल उठे, आगजनी में सब कुछ हुआ खाक उज्जवला योजना में 150 महिलाओं को नि:शुल्क गैस किट किए वितरित