भूपेंद्र बरमण्डलिया @ मेघनगर

ग्राम मित्र मंडल पत्रकार संघ के रंभापुर के तत्वधान में भुपेन्द्र बरमंडलिया व पंकज राका के संयोजक में अभय जैन की अध्यक्षता में शनिवार रात्रि राम मंदिर प्रांगण पर संपन्न कवि सम्मेलन 5 घंटे सतक चलता रहा ।लंबे समय की कोरोना काल से बंद साहित्य की गतिविधि नई शुरुआत कवि सम्मेलन से हुई।
कवि सम्मेलन की शुरुआत एकता आर्य अलीगढ़ की शारदे वंदना से हुई । एकता ने अपना परिचय देते हुए कहा एकता तो चाहती वतन की एकता व मैं बेटी हिंदुस्तान की रचना से एवं दाद बटोरी छत्तीसगढ़ से आई पूर्णिमा तिवारी ने गीत गजलों से अपनी अमिट छाप छोड़ी देवास के कुलदीप रंगीला ने हिंदी व मालवीय रचना सहित कारोंना काल का दर्द कविता से बयां किया लाफ्टर धमाका हिमांशु बवंडर ने हास्य फुलझड़ी से श्रोताओं को बांधे रखा । आपने व्यंग के अपने तेवर भी दिखाएं बवंडर ने कहा इधर कोई बीवी को लाने के लिए रो रहा है तो उधर कोई बीवी को लाकर रो रहा है गांव के कवि निसार रंभापुरी ने देशभक्ति व सामाजिक रचना में किसानों का दर्द चीन से चिंतावनी व कोरोना काल की व्यथा सुनवाई पठान ने कहा मांगी हुई मुराद या कोई मन्नत है। धन्य जन्मभूमि स्वर्ग से सुंदर यही मेरी जन्नत है से पांडव को तालियों में परिवर्तित कर दिया ।
सूरत की सोनल जैन ने श्रंगार मुक्तक सहित शहीद का दर्द तिरंगे में लिपटे हुए शहीद को कफन मिल गया से सभी की आँखे नम कर दी।
रंभापुर कवि सम्मेलन के शिखर कलस कोटा से पधारे कवि कुंवर जावेद रहे कुवेर ने प्यार यहा त्यौहार बनाया जाता है बम तो सरहद पर बनाया जाता है शहीद मेरा भारत ही तो मेरी पहचान है अपने भारत से कैसे बेवफाई करू। से खूब दाद बटोरी अपने मोहमबत की बात अपने अंदाज में कहते हुए कहा खत रख लेती है तुझे नही बताती मुझे तो कुछ कुछ सक होता है तेरी शहली पर। वह गीत अमर करदे ऐसे अल्फाज कहां से लाऊं सोच रहा हूं तुम जैसी मुमताज कहां से लाऊं” कवि सम्मेलन का सफल संचालन कर रहे उदयपुर के प्रख्यात कवि राव अजात शत्रु ने अपनी माटी का परिचय देते हुए का आन बान व मान की कहानी है प्राण जाए पर वचन ना जाए। यह राजस्थानी पानी है रचना में राजस्थान का परिचय दिया आपने कविता जिंदाबाद रचना से कवि सम्मेलन का समापन किया ।आयोजन में एंकरिंग इंदौर इंदौर की मोनिका कानूनगो ने कि वह आभार अभय जैन ने माना।

*इनका हुआ सम्मान*

कवि सम्मेलन में आयोजन समिति और लाइव टुडे की ओर से रक्तदान में सहयोगी दीपक जैन ,प्रशांत टगरिया ,राहुल नायक ,विनोद बांगड़िया, नकुल काटोठा का सम्मान किया गया साथ ही शिक्षा सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा के शिखर पुरुष के रूप में एल एस नायक, भंवर सिंह धमावत व डॉक्टर बसंत सिंह खतेडिया का भी सम्मान किया।साथ ही कवियों को भी स्मृति चिन्ह अभिनंदन पत्र भेंट किये कवियों को श्याम परिवार ने व सहकारिता उपायुक्त अंबरीश वेध की तरफ से भी स्मृति चिन्ह भेंट किया गया साथ शिक्षक वर्ग के कयूम खान के नेतृत्व में सभी कवियों को स्नेह उपहार भेंट किए।

आयोजन में बतौर अतिथि समाज सेवी कमलेश दातला ,भारतसिंग साकला, सायदा भाबोर,चौकी प्रभारी हरि सिंह चूंडावत, जय भीम सेवा समिति के जिला अध्यक्ष, एम एल फुलपगरे, रोटरी क्लब के भरत मिस्त्री, विनोद बाफना ,जयन्त सिंगल,सुमीत जैन,राजेश भण्डारी,किशोर नायक,डॉक्टर विनोद नायक,महेश प्रजापति,प्रहलाद नायक,डॉक्टर योगेश नायक,भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम सरानी,भारती पत्रकार युवा इकाई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश भानपुरिया,अनूप भण्डारी,मनीष गिरधानी,रहीम शेरनी,फारूक शेरनी,सुनील डाबी, दशरथ कट्ठा, जाकिर शेख,लोक गायक शशांक तिवारी कुंदनपुर

*इनका सहयोग रहा सराहनी*
कवि सम्मेलन को सफल बनाने में दशरथ कट्ठा, सुनील डाबी, हितेश खतेडीया,कवलजीत नायक,समीर पठान,रविन्द्र बरमंडलिया,दीपक जैन,दिनेश धमावत,कपिल बाकलिया, कमलेश सतभाई, विश्वास जोसी ,सरपंच बाबू गणावा ,सुरेन्द्र पड़वाल, राजेश बोरा,सुभम बामन,तुसर जैन,उमेश बरमंडलिया,अर्जुन बरमंडलिया, उर्स कमेटी के अब्दुल कादर(भुरू भाई) ने चाय की व्यवस्था निशुल्क की गांव में अकस्मात दुर्घटना में देवलोक गमन हुए केशर बामन को श्रद्धांजलि भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *