झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
विकासखंड मेघनगर की शासकीय कन्या स्कूल में स्कूल चलें अभियान के अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के उदघाटन में सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दपीक जला करा कार्यक्रम का उद््घाटन किया गया और छात्राओं को तिलक लगाकर उनका एक,स्कूल में स्वागत किया गया एवं पुस्तक कॉपी छात्राओं को वितरण की गई एवं सभी छात्राओं रोज समय पर स्कूल आए व साफ सफाई के बारे में छात्राओं को बताया गया। इस कार्यक्रम में विधायक कलसिंह भाबर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता, नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति नटवर बामनिया, तहसीलदार केएस गौतम, विधायक प्रतिनिधि प्रेमसिंह भाबर, पार्षद भूपेश भानपुरिया, बाबू मचार, विनोद बाफना, भारत मिस्त्री, रसिया पारगी, युसूफ भारती, प्रताप बारिया, प्राचार्य शर्मा, पत्रकार भूपेन्द्र बरमंडलिया व शाला के अध्यापक समेत बड़ी संख्या में छात्राएं व अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक फिरोज खान ने किया अभार केएल सांखला ने माना।
Trending
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा
- ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी
- मोहनपुरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹2,000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार