दीपक जैन@ झाबुआ Live कल्याणपूरा थाना अन्तर्गत ग्राम जुलवानिया के समीप छोरा छोरी की डूंगरी पर दो बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार से लूटपाट की. फरियादि गुला परमार निवासी खेड़ी के अनुसार जब वह कल्याणपुरा जुलवानिया रोड पर जा रहा था तभी अज्ञात बाइक सवार आए और उन्होंने उसका मोबाइल चांदी का कड़ा करीब 150ग्राम ओर बेग में रखे कुछ कागज लूटकर फरार हो गये फरियादी के अनुसार वह जनसहायक संस्था में काम करता है वह मीटिंग लेने पास के गाव जुलवानिया गया था वहां लौटते वक्त बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया घटना की सुचना मिलने जे बाद बाद एसपी अगम जैन स्वयं घटना स्थल पर पर पंहुचे और मुआयना करके जल्द ही बदमाशो को पकड़ने के निर्देश दिए. Post navigation झाबुआ भूषण सोनी ने यूपीएससी क्लीयर की पलायन की समस्या का हल रोजगार है : मसारे