नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ Desk झाबुआ जिला मुख्यालय पर एक आपराधिक मामला सामने आया है जिसमे एक महिला के परिजनों का आरोप के कि उनकी बहन को बहनोई ने ही गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया एवं खुद भी इस हत्या के बाद फांसी के फंदे पर चढ़ कर आत्महत्या का प्रयास करने लगा, पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों ने भारी मशक्कत के बाद युवक को बचाया। दरअसल, शहर के हायर सेकेंडरी खेल मैदान के पीछे दिनेश डामोर नाम के युवक के ऊपर दिनेश की पत्नी स्मिता के परिजनों ने आरोप लगाया की उसने अपनी पत्नी स्मिता डामोर की गला दबाकर हत्या कर दी, हत्या करने के बाद युवक ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन आस पड़ोस के लोगों के आ जाने के बाद युवक आत्महत्या करने में असफल हो गया, मृतिका स्मिता डामोर जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी, फिलहाल पुलिस का कहना है कि हमने मर्ग कायम कर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, पोस्टमार्टम के बाद विस्तृत जांच की जाएगी, फिलहाल युवक दिनेश को भी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। Post navigation विश्वविद्यालय में अब किसी भी प्रकार की बैठक में डिस्पोजल का उपयोग नहीं होगा चिटफंड कंपनी के जरिये झाबुआ-आलीराजपुर और आसपास के लोगों के लाखाें रुपए हड़पने वाले आरोपियों को मिली सजा, देखिए कहां से आया फैसला