आरीफ हुसैन

चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। मध्य प्रदेश वन निगम मंडल के अध्यक्ष बने पर माधौसिंह डावर का नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त डावर को पार्षद इशाक मकरानी, डॉक्टर रियाज़ शेख व मुस्लिम समाज द्वारा काजू बादाम से तोला गया। जुलूस का नगर के हर एक चौराहे पर फूल माला से स्वागत कर फल फ्रूट से तोला गया।

 

हर समाज ने माधु दादा का स्वागत कर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व भाजपा सरकार का आभार माना। जुलूस में नगर वासियो के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। जुलूस एक भव्य विशाल यात्रा में तब्दील हो गया। जुलूस की शुरुआत दाहोद रोड बेरियर से हुई जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए आज़ाद स्मृति मंदिर पहुंची। जहां डावर ने शहीद आजाद की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया। जुलूस आजाद ग्राउंड पहुचकर समाप्त हुआ।

इस सम्पूर्ण आयोजन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नागर सिंह चौहान, विधायक प्रतिनिधि विशाल रावत, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, जनपद पंचायत अध्यक्ष इंदरसिंह डावर, नगर परिषद उपाध्यक्ष नारायण अरोड़ा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष भूपेंद्र डावर, जवानिया सरपंच नरसिंग, श्यामसिंह बामनिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास माहेश्वरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र परमार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, मंडल महामंत्री हुजैफा असद, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष अभिजीत मोंटी डावर, राकेश नलवाया व भाजपा कार्यकर्ता सहित 34 पंचायतों के सरपंच भी जुलूस में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *