नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk मप्र राज्य कर्मचारी संघ की संभागीय बैठक दिनांक 17/06/2023 को इन्दौर के आवासीय विद्यालय गौतम पुरा जूनी इन्दौर के सभागार में आयोजित हुई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप इंगले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं श्री हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री, अध्यक्षता मोहन कुमार त्रिपाठी संभागीय अध्यक्ष के द्वारा की गई। बैठक में म प्र राज्य कर्मचारी संघ के द्वारा कर्मचारियों के हित में किये गये कार्यो की समीक्षा की गई एवं संगठन की मजबूती के लिये संगठनात्मक चर्चा की गई।इंदौर संभाग के समस्त जिलों में सदस्यता अभियान चलाया जाकर संगठन को ओर अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।बैठक में झाबुआ जिले से संगठन के वरिष्ठ राकेश परमार के नेतृत्व में सहभागिता की गई जिसमें संजय माथुर ,कीर्तिश राठौर , प्रकाश पालीवाल, पवार आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित हुए। Post navigation बच्चों को स्कूल भेजने की दी गयी समझाइश, महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वस्थ एवं सशक्त बनने के लिए किया गया प्रेरित.. “भानु भुरिया” की “नाराजगी” इन दो “अफसरों” पर पड़ी “भारी”!!!