अंतरवेलिया। अंतरवेलिया चौकी ने लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्रापत की है। आरोपी मुन्ना पिता मानसिंह जाति गुड़िया निवासी नेगडिया के स्थाई वारंटी लंबे समय से फरार था। उस पर रतलाम जिले के रावटी सहित राजस्थान और गुजरात में भी प्रकरण दर्ज थे। पुलिस के अनुसार मुन्ना पर थाना रावटी जिला रतलाम के अपराध क्रमांक88/2023 धारा 394,395,34 भादवि में 7000 हजार का इनामी है जो कि 27.02.2023 स्थाई वारंटी है। इसी तरह थाना भवानी मंडी राजस्थान के अपराध क्रमांक 584/2008 धारा 395 भादवि में स्थाई वारंटी और थाना बडोली जिला छोटा उदयपुर गुजरात के अपराध क्रमांक 375/2021 धारा 395,397,120 B में फरार था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी अगम जैन के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में Asi मुकेश कुमार वर्मा, प्रधान आरक्षक 246 चन्दरसिग, प्रधान आरक्षक 472 नारजी भाबोर, आरक्षक 651 नारायण चौहान, आरक्षक 263 हिरा का सहयोग रहा। Post navigation स्वतंत्रता संग्राम की याद में लगाई गई शिलालेख पर चढ़कर युवका ने बनाया वीडियो, कार्रवाई के लिए पुलिस थाने में दिया आवेदन मानव अधिकारी दिवस पर हुई विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया